जिला स्तर पर होगी हर वर्ग की कैश प्राइज प्रतियोगिता
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ की विशेष आम बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष सुनील मनोचा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया इस वर्ष से जिला स्तर पर हर वर्ग की कैश प्राइज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि इस विशेष आम बैठक में निर्णय लिया गया कि वार्षिक आम बैठक अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी।
उस बैठक में पूरे वर्ष की जिला स्तर पर आयोजित होने वाली बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का खाका तैयार किया जाएगा। साथ में जिला स्तर पर हर एक वर्ग के खिलाड़ियों के लिए कोचिंग कैंप आयोजित किए जाएंगे।
