लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिले में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत खर्च होंगे 16 करोड़ रुपए- डॉ. निपुण जिंदल

Ankita | 26 फ़रवरी 2023 at 3:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

उद्यान विभाग कार्यालय धर्मशाला में डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में बागवानी मिशन समिति की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में वर्ष 2023-24 के लिए जिला कांगड़ा में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत 1606 लाख रुपए की वार्षिक कार्य योजना को अन्तिम रूप दिया गया। बागवानी के माध्यम से लागों के जीवन स्तर और आर्थिकी में महत्वपूर्ण सुधार लाया जा सकता है।

बागवानी व्यवसाय को सुविधाजनक और सुगम बनाने के उद्देश्य से सरकार कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है। बता दें, प्रदेश में बागवानी के समग्र विकास हेतु केन्द्र प्रायोजित बागवानी मिशन चलाया जा रहा है। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि जिला कांगड़ा में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत बागवानी के विभिन्न मदों पर पिछले 5 वर्षों में लगभग 1006 लाख रुपए खर्च किए गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि इसके तहत जिले के 2578 किसानों को लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि बागवानी में लागों की बढ़ती रूचि और उन्हें बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इस वर्ष के लिए लगभग 16 करोड़ रुपए की वार्षिक योजना बनाई गई है।


मिशन के तहत उपलब्ध होगा स्वरोजगार
उन्होंने बताया कि इस मिशन के तहत किसानों को फलों के बाग स्थापित करने, फूल, सब्जी, मसालेदार फसले व खुम्ब की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जिले में फूल, सब्जियों व खुम्ब की संरक्षित खेती करने पर भी जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे जिले के बेरोजगार युवा व महिला किसानों को जहां एक तरफ स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। वहीं कम जमीन से अधिक से अधिक लाभ अर्जित कर अपनी आर्थिकी सुदृढ़ करने में वे सफल होंगे।

फील्ड में जाकर दिया जाए बागवानों को प्रशिक्षण
उन्होंने कहा कि मिशन के तहत विभाग समय-समय पर बागवानों के लिए प्रशिक्षण शिविरों का भी आयोजन करता है। उन्होंने कहा कि बागवानी का काम प्रैक्टिकल काम है, इसलिए विभाग के अधिकारी फील्ड में जाकर बागवानों को प्रशिक्षण दें। डीसी ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से बागवानों को आधुनिक व वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी देने के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों से भी अवगत करवाया जाए। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बागवानों की कार्यक्षमता व दक्षता बढ़ाने के लिए बागवानी यंत्रीकरण को भी बढ़ावा दिया जाए।

यहां खर्च होंगे 1606 लाख रुपए
बैठक में उप निदेशक उद्यान विभाग डॉ कमल शील नेगी ने बताया कि 1606 लाख रुपए की वार्षिक कार्य योजना के तहत बागवानों को विभिन्न मदों के माध्यम से सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस वार्षिक कार्य योजना में मुख्यतः 187 लाख रुपए से 25-25 कनाल के 10 अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन उद्यानों की स्थापना, 187.78 लाख रूपये बागवानी यंत्रीकरण, 135.30 लाख रुपए फूलों व सब्जियों की 22500 वर्गमीटर क्षे़त्र में संरक्षित खेती, 80 लाख रुपए खुम्ब खेती व 95.00 लाख रूपये एकीकृत फसलोत्तर प्रबंधन पर खर्च करने का प्रस्ताव है।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त इस योजना में 705 किसानों व बागवानों को विभिन्न प्रशिक्षण शिवरों व कार्यक्रमों में प्रशिक्षित करने का भी प्रावधान रखा गया हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]