जिले में लगातार पैर पसार रहा डेंगू, ऐसे करें बचाव….
HNN/ बिलासपुर
जिला में डेंगू लगातार पैर पसारता जा रहा है। जिला में आए दिन डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं जिससे लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है। जिला में 40 से ज्यादा मरीज अस्पताल में उपचाराधीन है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के फैलाव को रोकने और बीमार लोगों को ठीक करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। वहीं विभाग लोगों से भी एहतियात बरतने की अपील कर रहा है।
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि इस साल अक्तूबर महीने से शहर के डियारा वार्ड में डेंगू के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। वर्तमान में जिला में 42 डेंगू रोगी उपचाराधीन है। हालाँकि विभाग ने इसके बचाव के लिए पूर्व तैयारी कर ली है। बताया कि डेंगू का मच्छर एक जगह जमा रहने वाले साफ पानी में पैदा होता है।
इसलिए अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ता है। एहतियात के तौर पर उन्होंने मच्छरों से बचने के लिए फुल बाजू के कपड़े पहनने की हिदायत दी। बताया कि डेंगू के लक्षण दिखने पर रोगी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाए अन्यथा यह स्थिति घातक हो जाती है।