Loading...

जिस्कून से 17 वर्षीय नाबालिग का अपहरण, मामला दर्ज

Ankita • 5 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के रोहड़ू उपमंडल के पुलिस थाना चिड़गांव के अंतर्गत पुलिस चौकी डोडरा-क्वार के तहत एक नाबालिग बालिका के अपहरण का मामला सामने आया है।

कपिल देव पुत्र खुर्शी राम निवासी गांव जिस्कून, डाकघर जाखा, तहसील चिड़गांव, जिला शिमला ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में कपिल देव ने बताया कि गत 29 अप्रैल को लगभग 2 बजे किसी ने उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी का गांव जिस्कून से अपहरण कर लिया है। डीएसपी रोहडू रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।