लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जीनियस ग्लोबल स्कूल का 15वां वार्षिक समारोह कल, कार्यक्रम को चार चांद लगाएंगे नन्हे बच्चे….

SAPNA THAKUR | 9 दिसंबर 2022 at 5:10 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

आंनद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल का 15वां वार्षिक समारोह शनिवार को आयोजित किया जाएगा। दो चरणों मे आयोजित होने वाले इस समारोह के शुभारंभ पर समाजसेवी हरमेल धीमान बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे जबकि दोपहर बाद के सेशन में संगीत विशेषज्ञ एवं शिमला विवि से रिटायर्ड प्रोफेसर नंदलाल गर्ग मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

स्कूल डायरेक्टर नीति शर्मा ने बताया कि उल्लास-2022 (सेलिब्रेटिंग एवरी मोमेंट ऑफ लाइफ) थीम पर आधारित इस समारोह में पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी बच्चे भाग लेंगे। जिसमें सरस्वती वंदना, यूनिटी इन डायवर्सिटी, द फेस्टिवल ऑफ क्रिसमस, लोहड़ी, ईद, दीवाली, लद्दाखी जैसे त्योहारों की स्टेज प्रस्तुतियां होंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि नन्हे बच्चे मिकी माउस, टोम एंड जैरी और बार्बी डॉल बन अभिभावकों का मनोरंजन करेंगे। दोपहर के सेशन में जहां बच्चे लावणी, नेपाली, डांडिया, साउथ इंडियन, जुम्बा, नाटी, के-पोप, बिहू, क्लासिकल व वेस्टर्न डांस पेश करेंगे वहीं कराटे डेमोंस्ट्रेशन व गिद्दा की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को चार चांद लगाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]