लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जी20 अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में हिमाचल के सिरमौर जिला के 60 प्रतिनिधियों ने लिया भाग

Ankita | 6 मार्च 2023 at 11:27 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में युवा मामले और खेल मंत्रालय विभाग भारत सरकार के सहयोग से जी20 अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के 60 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इन 60 प्रतिनिधियों में समाज सेवक, कॉलेज प्रोफेसर, स्कूल प्रिंसिपल, पंचायतों के प्रधान, जिला परिषद सदस्य, बीडीसी सदस्य, इंजीनियर, अधिवक्ता, विश्वविद्यालय के छात्र एवं आंगनबाड़ी वर्कर आदि प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

पंजाब विश्वविद्यालय एवं भारत सरकार द्वारा कार्यक्रम में प्रतिनिधि के तौर पर इन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में हिंदुस्तान की एवं जी 20 देशों के कई हस्तियों ने भाग लिया। इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का विषय “लोकतंत्र और शासन में युवा शीर्षक, फ्यूचर ऑफ वर्क – इंडस्ट्री 4.0, इनोवेशन और 21 सदी के कौशल” रखा गया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस सेमिनार के मुख्य अतिथि पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक माननीय बनवारी लाल पुरोहित जबकि गेस्ट ऑफ ऑनर हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना एवं माननीय न्यायमूर्ति विनोद भारद्वाज (पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट), के अलावा भारत सरकार में युवा मामले एवं और खेल मंत्रालय की सचिव मीता राजीवलोचन, यूनाइटेड नेशंस की वरिष्ठ सलाहकार मधुमिता कोठारी, राज्यसभा सांसद कार्तिक, पंजाब विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ. रेनू विज, पंजाब विश्वविद्यालय लॉ डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉक्टर देवेंद्र ठाकुर, इस कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर ज्योति रतन , चंडीगढ़ के मेयर अनूप गुप्ता एवं देशभर से कई विविध क्षेत्रों की हस्तियों ने इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में भाग लिया।

जी-20 के इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में सभी प्रतिनिधियों ने पंजाब विश्वविद्यालय प्रशासन का एवं भारत सरकार का इस जी20 अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में प्रतिनिधि बुलाए जाने पर हार्दिक अभिनंदन एवं धन्यवाद किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]