जुन्गा के आठ पटवार वृतों में सुशासन सप्ताह के तहत लोगों के निपटाए राजस्व संबधी कार्य
HNN / शिमला
तहसील जुन्गा के अंतर्गत आने वाले आठ पटवार वृतों में सुशासन सप्ताह के तहत “प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान तहसीलदार जुन्गा पीएन रघुवंशी द्वारा पटवार वृत मुख्यालयों पर शिविर लगाकर लोगों के राजस्व संबधी कार्य निपटाए गए। उन्होंने बताया कि सप्ताह के दौरान 45 भू-इंतकाल मौके पर तस्दीक किए गए।
इसके अलावा विभिन्न प्रकार के 22 प्रणाम पत्र जारी किए गए। इस मौके पर भूमि संबधी पंजीकरण, वसीयतें, हलफनामा इत्यादि कार्य भी निपटाए गए। पीएन रघुवंशी ने बताया कि 19 दिसंबर को डुब्लु और घरोट , 20 दिसंबर को पीरन व सतलाई, 21 दिसंबर को कोटी और जनेडघाट और 22 दिसंबर को जुन्गा व भड़ेच पटवार सर्कल मुख्यालय पर शिविरों का आयोजन किया गया।
इसके अतिरिक्त शिविर में तहसीलदार जुन्गा द्वारा भूमि संबधी रजिस्ट्रियां, वसीयतें, हलफनामा इत्यादि कार्य भी निपटाए गए। उन्होने बताया कि कार्यक्रम के तहत लोगों को घरद्वार पर राजस्व संबधी सुविधाएं उपलब्ध हुई, जिससे लोगों को काफी लाभ मिला।