Loading...

जुन्गा सब स्टेशन के इन क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति…

PARUL • 4 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

फीडर जुन्गा में 5 जून को आवश्यक मरम्मत का कार्य किया जाना है। जिसके चलते जुन्गा सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले कुछ क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उप मंडल जुन्गा कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी गई है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जुन्गा सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले गांव जुन्गा, शरोटी, ढलियाणा, शाटली, भड़ेच, डवारों, धरोग, भलावग व आस-पास के गांव में 5 जून को प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि आगामी बरसात आने से पूर्व बिजली की लाइन व ट्रांसफार्मर की आवश्यक मरम्मत की जा रही है ताकि उपभोक्ताओं को बरसात में अबाधित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि विद्युत लाइन की मरम्मत का कार्य मौसम पर निर्भर करेगा। उन्होंने इस अवधि के दौरान संबधित क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपील की है।