Loading...

जुन्गा सब स्टेशन के क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….

By PARUL Published: 23 May 2024, 1:13 PM | Updated: 23 May 2024, 1:13 PM 1 min read

HNN/शिमला

11 केवी फीडर अश्वनी खड्ड से जुन्गा में आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है। जिसके चलते जुन्गा सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में कल यानि 24 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत उप मंडल जुन्गा से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी गई है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आगामी बरसात आने से पूर्व बिजली की लाईनों और ट्राॅस्फार्मरज की आवश्यक मरम्मत की जा रही है।

ताकि उपभोक्ताओं को बरसात में अबाधित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।