Loading...

जुलाई अगस्त में हुई बारिश ने हिमाचल को दिए कभी ना भूलने वाले जख्म- जेपी नड्डा

Ankita • 21 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ पावंटा साहिब

हिमाचल प्रदेश में जुलाई व अगस्त माह में हुई भारी बारिश ने कभी ना भूलने वाले ज़ख्म दिए हैं। केंद्र और प्रदेश की सरकार आपदा प्रभावित परिवारों को अपने स्तर पर हर संभव सहायता उपलब्ध करवा रही है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को सिरमौरी ताल और कच्ची ढांग में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 40 मिनट देरी से सतोन पहुंचे। सिरमौरी ताल तथा कच्ची ढांग का निरीक्षण करने के बाद राजबन में राहत एवं पुनर्वास केंद्र पहुंचे, जहां पर उन्होंने सिरमौरी ताल में बादल फटने से प्रभावित हुए ग्रामीणों से काफी देर तक बातचीत की तथा उनका दुख दर्द बांटा। बादल फटने से प्रभावित ग्रामीणों को जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर ने बताया कि उनके दर्द का एहसास प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री को भी है।

वह उनकी ओर से उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन देकर भी गए। ममता सिलाई नेशनल हाईवे 707 पर कच्ची टांग पर बार-बार हो रहे भूस्खलन के बारे में जब उन्हें गोंडा साहित्य विधायक सुखराम चौधरी ने बताया तो उन्होंने इस मामले को सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री नितिन गडकरी से उठाने की बात भी कही जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों को बचाने के लिए हर संभव मदद करेगी।