Loading...

जेईई मेन्स में करियर अकैडमी का दमदार प्रदर्शन

Shailesh Saini • 17 Feb 2026 • 1 Min Read

मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास

नाहन

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट परिणाम देने वाली करियर अकैडमी ने एक बार फिर जेईई मेन्स परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर अपनी गुणवत्ता सिद्ध की है।

संस्थान के 7 विद्यार्थियों ने 85 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।परिणामों में आदित्म जसवाल ने 98.73 पर्सेंटाइल हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

आदित्य अंगिरस ने 92.11 पर्सेंटाइल तथा आदिश नारू ने 90.4 पर्सेंटाइल प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।संस्थान का यह प्रदर्शन निरंतर सफलता की श्रृंखला का हिस्सा है।

पिछले वर्ष भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परिणाम दिए थे। प्रणव तोमर ने 98.60 पर्सेंटाइल, शौर्य राघव ने 98.17, दिव्यांश अग्रवाल ने 98.04, अनुभव ने 97.82 तथा अयान चौहान ने 97.03 पर्सेंटाइल प्राप्त किए थे।पिछले वर्ष प्रणव तोमर (AIR 1796) का चयन प्रतिष्ठित IIT Roorkee में हुआ था।

वहीं अभ्युदय बंसल ने हिमाचल प्रदेश में NEET परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त किया तथा काजल शर्मा ने 79वीं रैंक हासिल की थी। इसके अतिरिक्त पिछले सत्र में 10 विद्यार्थियों का चयन जीएमसी और 8 विद्यार्थियों का चयन एनआईटी में हुआ था।

जेईई मेन्स सेशन-02 की परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित होगी। दोनों सत्रों के संयुक्त परिणाम के आधार पर अंतिम रैंक निर्धारित की जाएगी और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश सुनिश्चित होगा।

संस्थान प्रबंधन के अनुसार यह सफलता सुनियोजित शैक्षणिक प्रणाली, नियमित टेस्ट श्रृंखला, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के अनुशासित परिश्रम का परिणाम है। अकादमी विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारी के साथ लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास निर्माण का प्रशिक्षण भी प्रदान करती है।

इस अवसर पर चेयरमैन एस.एस. राठी ने सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि करियर अकैडमी का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन में ऊँचे लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सक्षम बनाना है।

राठी ने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास बनाए रखने, निरंतर अभ्यास करने और बड़े सपने देखने का आह्वान किया।समन्वयक मधुलिका राठी, मनोज राठी तथा प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि संस्थान आगे भी उत्कृष्ट परिणाम देने की परंपरा को जारी रखेगा।