जेईई मेन्स में शिमला के अमृत कौशल ने किया हिमाचल में टॉप
HNN/ शिमला
जेईई मेन्स 2024 में शिमला के अमृत कौशल ने हिमाचल प्रदेश में टॉप किया है। बता दें अमृत ने 99.75 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की है। जेईई मेन्स-2024 प्रथम सत्र बीते 27 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित हुआ था।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यह परिणाम घोषित किया। इस परीक्षा में हिमाचल प्रदेश से काफी संख्या में उम्मीदवारों ने उम्दा प्रदर्शन कर इसे उत्तीर्ण किया है। अमृत ने सेंट एडवर्ड स्कूल से मैट्रिक और जेसीबी स्कूल न्यू शिमला से 12वीं की है।
अमृत के पिता डॉ. अंकुर और डॉ. सोनिया निजी क्लीनिक चलाते हैं। बेटे की इस उपलब्धि से परिजनों में काफी खुशी का माहौल है।