Loading...

जेईई मेन का परिणाम घोषित, विशुद्धा और अमृत कौशल का रहा शानदार प्रदर्शन

PARUL • 13 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जेईई मेन सत्र 1 का परिणाम घोषित कर दिया है। जेईई मेन में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के होनहारों छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा है। जिसमें शिमला के अमृत कौशल ने पहले प्रयास में 99.75 परसेंटाइल के साथ परीक्षा पास की।

जबकि विशुद्धा सूद ने 99.43 परसेंटाइल हासिल किए हैं। छात्रों के शानदार प्रदर्शन से परिजनों व शिक्षकों में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं जेईई मेन सत्र 2 पंजीकरण साइट भी खुली है।

उम्मीदवारों 2 मार्च, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार जेईई मेन सत्र 2 के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।