Loading...

जेएनवी की कक्षा छठी की पंजीकरण तिथि इस दिन तक बढ़ी…..

Ankita • 12 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला में छठी कक्षा में दाखिले की पंजीकरण तिथि को 10 अगस्त से बढ़ाकर 17 अगस्त कर दिया गया है। यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य राज सिंह ने दी।

उन्होंने बताया की जेएनवी की कक्षा छठी की 80 सीटों के लिए परीक्षा 20 जनवरी 2024 को जिला के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कक्षा छठी में पंजीकरण के लिए फॉर्म जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है।