Loading...

जेएनवी पपरोला में इस दिन आयोजित होगी नवमी और 11वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा……

PARUL • 5 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में नवमी और 11वीं कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा की तारीख तय कर ली गई है। जिसके तहत प्रवेश परीक्षा 10 फरवरी को आयोजित की जाएगी। प्रभारी प्राचार्य शैलेंद्र सिंह द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षा के लिए जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है वे अपना परीक्षा प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि बिना प्रवेश पत्र के किसी को भी परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसलिए परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें ताकि किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो।

उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी तरह की दिक्कत हो तो जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के कार्यालय में किसी भी दिन संपर्क कर सकते हैं।