Loading...

जेएनवी रिकांगपिओ में इस दिन आयोजित होगी 9वीं व 11वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा…..

PARUL • 23 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/किन्नौर

जिला किन्नौर में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए 9वीं व 11वीं कक्षा में पार्श्व प्रवेश परीक्षा 10 फरवरी को जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ में आयोजित की जाएगी। जिसके लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय किन्नौर की प्राचार्या शशि कांता कुमारी द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय की वेबसाइट https://navodaya.gov.in पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ से भी प्राप्त किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस पर विद्यालय में आकर संपर्क किया जा सकता है या दूरभाष नंबर 01786-222232 पर संपर्क कर सकते हैं।