Loading...

जेओए आईटी पेपर लीक मामले में उमा आजाद गिरफ्तार, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Ankita • 14 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

विजिलेंस ने आरोपी उमा आजाद को जेओए आईटी 817 पेपर लीक मामले में फिर हिरासत में ले लिया है। बता दें इस मामले में जांच एजेंसी ने आरोपी को अदालत में पेश किया है, जहां से उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

जानकारी के मुताबिक, उमा आजाद सचिवालय क्लर्क भर्ती के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रही थीं। अब जेओए आईटी 817 पेपर लीक मामले में उमा आजाद की गिरफ्तारी हुई है। गौरतलब है कि 5 जून 2023 को पोस्ट कोड 817 में एफआईआर दर्ज हुई थी।

जिसमें उमा आजाद के बेटे निखिल, पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर, आयोग के चालक व चपरासी, पूर्व सचिव का चालक समेत 12 आरोपी नामजद हैं। उमा का बेटा निखिल भी इस परीक्षा में अभ्यर्थी है जोकि मेरिट में रहा था। एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने मामले की पुष्टि की है।