Loading...

जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ

PARUL • 9 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

मोदी कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ ली। वहीं उनके साथ 40 मंत्री भी शपथ ले रहे हैं। हिमाचल प्रदेश से मंत्रिमंडल की लिस्‍ट में जेपी नड्डा का नाम भी चर्चाओं में था, जिस पर मुहर लगते हुए उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल गई है।

जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। नड्डा गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं और मौजूदा वक्त में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले वे केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। शपथ ग्रहण समारोह से पहले नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर संभावित मंत्रियों के साथ बैठक भी की थी।

मंत्री पद की रेस में हिमाचल से हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ही हैं। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी अन्य नेता को सौंपकर जेपी नड्डा को मंत्री बनाया गया। वहीं, इस बार अनुराग ठाकुर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी।