जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों के अंतर जिला तबादलों से हटी रोक
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में अब जेबीटी, भाषा अध्यापक और कला अध्यापक एक जिला से दूसरे जिला में ट्रांसफर ले सकेंगे। प्रदेश सरकार ने जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों के अंतर जिला तबादलों से रोक हटा दी गई है।
बता दें हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे जेबीटी के करीब 25 हजार और 18 हजार सीएंडवी शिक्षक है। गौरतलब है कि जयराम सरकार के समय में 20 नवंबर 2021 को जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों के अंतर जिला तबादलों पर रोक लगने की अधिसूचना जारी गई थी।
अब इस रोक को सुक्खू सरकार ने हटा दिया है। बता दें बीते वर्ष नवंबर के दौरान बड़ी संख्या में तबादलों के आवेदन आने के चलते कुछ समय के लिए रोक लगाई गई थी। सरकार के इस फैसले का कर्मचारियों ने स्वागत किया है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया है।