जोगीपंगा-टांडा-तलाई-लिदकोट सड़क पर 30 दिनों तक वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद
उप मंडल बंगाणा के अंतर्गत जोगीपंगा-टांडा-तलाई-लिदकोट सड़क मार्ग पर 21 जनवरी से 20 फरवरी तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। सड़क के अपग्रेडेशन और निर्माण कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
उप मंडल बंगाणा में जोगीपंगा-टांडा-तलाई-लिदकोट सड़क मार्ग (किलोमीटर 5/360 से 11/500) पर वाहनों की आवाजाही 21 जनवरी से 20 फरवरी (30 दिनों) तक बंद रहेगी।
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 एवं 116 के अंतर्गत यह आदेश जारी करते हुए कहा कि यह आदेश प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत जोगीपंगा-टांडा-तलाई-लिदकोट सड़क के अपग्रेडेशन सहित अन्य निर्माण कार्यों को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।