Loading...
una

ROAD CLOSED / जोगीपंगा-टांडा-तलाई-लिद कोट रोड 10 दिन के लिए बंद, नहीं चलेगा कोई वाहन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 23 Mar 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

23 मार्च से 1 अप्रैल तक रहेगा ट्रैफिक पूरी तरह बंद , वैकल्पिक रास्ता नहीं

निर्माण कार्यों के चलते आवाजाही पर रोक
जोगीपंगा-टांडा-तलाई-लिद कोट सड़क पर 14/500 से 18/500 किलोमीटर तक का हिस्सा 23 मार्च से 1 अप्रैल तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने इस संबंध में मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि यह निर्णय सड़क मार्ग के अपग्रेडेशन और अन्य निर्माण कार्यों को तेज़ी और व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के उद्देश्य से लिया गया है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा और सुचारू संचालन को प्राथमिकता दी जा रही है।

सिंगल रोड होने से नहीं मिल पाएगा वैकल्पिक मार्ग
उपायुक्त ने बताया कि यह सड़क सिंगल लेन है और इसके साथ कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है, जिससे यातायात को दूसरी दिशा में मोड़ा जा सके। इसलिए लोगों को तय अवधि तक इस मार्ग से सफर न करने की सलाह दी गई है।

जनता को सूचित करने के निर्देश
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग बंद होने की पूर्व सूचना जनता को दी जाए और उचित स्थानों पर मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने वाले बोर्ड लगाए जाएं, ताकि लोग पहले से योजना बना सकें और असुविधा से बच सकें।