Loading...
una

जोल प्राथमिक शिक्षक संघ चुनाव में विजय पटियाल निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 28 Jul 2025 • 1 Min Read

जोल खंड में आयोजित प्राथमिक शिक्षक संघ चुनाव में रविवार को सर्वसम्मति से विजय पटियाल को अध्यक्ष चुना गया। तीन वर्षीय कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें विभिन्न पदों पर अन्य शिक्षक भी निर्विरोध चुने गए।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

नवनिर्वाचित टीम में शामिल हुए नए पदाधिकारी
जोल उप-तहसील के अंतर्गत आयोजित इस चुनाव में रविंद्र कुमार महासचिव, अनिल कुमार कोषाध्यक्ष, राकेश कुमार महालेखाकार और भजन लाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। चुनाव प्रक्रिया में कई शिक्षक, पर्यवेक्षक और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

शिक्षकों के मुद्दों को प्राथमिकता से सुलझाएंगे
नवनियुक्त अध्यक्ष विजय पटियाल और महासचिव रविंद्र कुमार ने सभी अध्यापकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे एकजुट होकर संगठन को मजबूत करेंगे। शिक्षकों की समस्याओं और मांगों को सरकार, प्रशासन और शिक्षा विभाग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए समय-समय पर बैठकें आयोजित करने का आश्वासन दिया।