HNN / नाहन
बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश, सुख राम चौधरी ने गोंदपुर में घृत बाहती चहांग महासभा के ज्ञान-भवन का शिलान्यास किया। यह भवन लगभग 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित होगा। ऊर्जा मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि घृत बाहती चहांग समाज के अधिकतर लोग खेती-बाड़ी से जुड़े हैं, इसलिए उन्हें यह याद रखना चाहिए कि उनके बुजुर्गों ने इस भूमि को अपनी मेहनत से संजोया है तथा उन्हें इसका सम्मान करना चाहिए।
यह जमीन बुजुर्गों की सौगात है जो एक दिन उनके काम आएगी। उन्होंने सभी को नगदी फसलें उगाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने सभा के पदाधिकारियों को क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के विरूद्ध अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने अपने संबोधन में सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में बताया तथा उनका लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि इस भवन के अंतर्गत आने वाली लगभग 200 मीटर सड़क को जल्द पक्का किया जाएगा तथा साथ लगती खड्ड पर पुल का निर्माण कार्य भी जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्ञान भवन के साथ लगभग 15 लाख की लागत से पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से महासभा को 1 लाख 51 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





