Loading...

ज्वालाजी कॉलेज में इस दिन से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया….

PARUL • 1 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी में प्रवेश के लिए विद्यार्थी 3 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। महाविद्यालय ज्वालाजी में स्नातक कक्षाओं की प्रथम वर्ष विज्ञान कला, वाणिज्य संकाय, बीबीए, बीसीए में प्रवेश के लिए 3 जून से 15 जुलाई तक यह आवेदन चलेंगे।

इसकी काउंसलिंग की प्रथम चरण की मेरिट सूची 16 जुलाई को सूचनापट्ट पर लगाई जाएगी और विद्यार्थी 19 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं। द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थी 6 जून से 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

22 जुलाई के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम किया जाएगा और 23 जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।