ज्वालामुखी की काजल भारतीय सेना में बनी लेफ्टिनेंट
उपमंडलाधिकारी ज्वालामुखी ने काजल को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर माता ज्वालाजी की स्मृति भेंट कर दी बधाई
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा के उपमंडल ज्वालामुखी की काजल शाॅर्ट सर्विस कमीशन पास कर सेना में लेफ्टिनेंट बनी है। काजल उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत आने वाले घरुन ड़ोहग देहरिया गांव की रहने वाली है। काजल के पिता सुदेश शर्मा राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर ज्वालामुखी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा माता कुशलता स्वास्थ्य विभाग में बतौर स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर उप स्वास्थ्य केन्द्र कुण्दलीहार में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
उपमंडलाधिकारी ज्वालामुखी डॉ. संजीव कुमार ने काजल को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर बधाई दी है। साथ ही उन्हें अपने कार्यालय में बुलाकर माता ज्वालाजी की स्मृति भेंट करके सम्मानित किया है।
उन्होंने बताया कि काजल के लेफ्टिनेंट बनने से इस उपमंडल की अन्य बेटियों को प्रेरणा मिलेगी कि यदि मेहनत करें तो हम कभी भी अपना सपना पूरा कर सकते हैं और अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकते हैं। काजल 2 जून को बेंगलुरु एयरफोर्स कमांड अस्पताल में अपनी सेवाएं देगी।
