ज्वालामुखी में हादसा, 25 वर्षीय युवक की प्रेशर कुकर फटने से मौत
ज्वालामुखी के मझीण थाना क्षेत्र में प्रेशर कुकर फटने से घायल हुए एक युवक ने आखिरकार टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान ओमी सिंह (25) निवासी उधमपुर, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है।
ज्वालामुखी
कैसे हुआ हादसा
थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि मृतक ओमी सिंह कत्था फैक्टरी में अन्य साथियों के साथ काम करता था। 19 अगस्त को जब वह खाना बना रहा था, तभी कुकर की सीटी में रुकावट आ गई। सीटी खोलने की कोशिश में अचानक कुकर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इलाज के दौरान मौत
गंभीर हालत में उसे स्थानीय अस्पताल से डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया। यहां कई दिनों तक उपचार चलने के बाद आज उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।