झाड़माजरी में कामगार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
HNN/सोलन
जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के तहत झाड़मांजरी में एक कामगार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान प्रवेश कुमार पुत्र चेत राम निवासी गांव धरेडा तह. घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रवेश कुमार झाड़माजरी स्थित उद्योग में बतौर ऑपरेटर कार्यरत था। शुक्रवार को अपनी ड्यूटी समाप्त करने के उपरांत कंपनी में ही सो गया था, लेकिन जब सुबह अन्य लोग उठे तो वह बेहोश था।
जिसके बाद कंपनी के संचालक उसे झाड़माजरी के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।