झारखंड की रहने वाली 24 वर्षीय महिला की मौत, टीबी रोग से थी ग्रसित
HNN / बिलासपुर
जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल के तहत देलग गांव में एक महिला की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। 24 वर्षीय महिला झारखंड की रहने वाली थी। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय महिला शादी के कुछ समय बाद से ही बीमार रहने लग गई थी।
जब उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया तो चिकित्सकों ने बताया कि उसे टीबी की समस्या है। जिसके चलते महिला का बिलासपुर अस्पताल में उपचार चल रहा था। लेकिन देर रात ज्यादा तबीयत बिगड़ने के चलते महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा होगा।