Loading...

झारखंड के मंत्री का विवादित बयान, पहलगाम आतंकी घटना पर सीएम सुक्खू के इस्तीफे की मांग , हिमाचल सरकार ने मांगा स्पष्टीकरण

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 25 Apr 2025 • 1 Min Read

शिमला

वायरल वीडियो में झारखंड के मंत्री का बयान

झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पहलगाम की आतंकवादी घटना के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

हिमाचल सरकार ने मांगा स्पष्टीकरण

हिमाचल सरकार ने अब इस संबंध में झारखंड सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा कि झारखंड सरकार से संपर्क किया गया है और स्पष्टीकरण मांगा है कि क्या यह वीडियो उनके शिक्षा मंत्री का है।

दुष्प्रचार पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग

नरेश चौहान ने कहा कि अगर यह वीडियो उनके शिक्षा मंत्री का है, तो हिमाचल के मुख्यमंत्री का नाम लेकर क्यों दुष्प्रचार किया जा रहा है, इस पर स्थिति स्पष्ट की जाए। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले से पूरा देश सदमें में है और आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।