लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

टकोली स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

PARUL | 23 दिसंबर 2023 at 7:01 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

वार्षिक समारोह में जिला पीटीएफ महासचिव सतेंद्र मिन्हास ने बतौर मुख्यातिथि करी शिरकत

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उपतहसील जोल के अंतर्गत आने वाले राजकीय प्राथमिक पाठशाला टकोली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह एवं निपुण मेले का आयोजन शनिवार को बड़े धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पीटीएफ महासचिव सतेंद्र मिन्हास रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पीटीएफ जोल प्रधान महेश शर्मा ने की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर और वंदे मातरम कार्यक्रम से आगाज हुआ। इसके उपरांत एक से बढ़कर एक कार्यक्रम बच्चों द्वारा पेश किए गए। जिसमें नन्हा मुन्ना राही हूं, आई लव माई इंडिया, नशे के नाटक, देश रंगीला, नाटी, छोटे-छोटे सपने गानों पर बच्चों ने विविध रंगारंग प्रस्तुतियां दी।

इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावको एवं दर्शकों ने दिल है हिंदुस्तानी गाने को खूब पसंद किया। तालियों के साथ बच्चों का हौसला बढ़ाया। सीएचटी सोहारी बृजबाला व एचटी भजनलाल ने मुख्य तिथि व अन्य विशेष अतिथियों को शॉल, टोपी, बैज व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीएचटी बृजबाला ने अपने अभिभाषण में बच्चों को नशे से दूर और अभिभावकों को अपने बच्चों पर ध्यान देने का आग्रह किया।

मंच का संचालन भजनलाल ने किया। स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान अनुराधा व रीना देवी ने भी बच्चों को अपना आशीर्वाद सहित अपने विचार विमर्श किये। मुख्यातिथि महासचिव सतेंद्र मिन्हास ने इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन और बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चे अपने मां-बाप के सपनों को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम करें।

उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को नशे से दूर रखने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों के अभिभावक से आह्वान किया कि माता-पिता अपने बच्चों की जानकारी के लिए हर माह स्कूल में आऐं। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने बच्चों को शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों हेतु सम्मानित किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]