टांडा फील्ड फायरिंग रेंज में इस दिन होगा फायरिंग का अभ्यास…
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के टांडा फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना द्वारा 8, 9 व 11 जनवरी को फायरिंग का अभ्यास किया जाएगा।
यह जानकारी सहायक आयुक्त सुभाष गौतम द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि फायरिंग का अभ्यास प्रातः 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया जाएगा।
उन्होंने ग्राम पंचायत कोहाला, कच्छयारी, खोली, घुरकड़ी व साथ लगते क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि इस दौरान वह फायरिंग रेंज में न स्वयं जाएं तथा अपने पालतु पशुओं को भी न जाने दें ताकि किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि से बचा जा सके।