Himachalnow / कांगड़ा
2019 बैच के इंटर्न डॉक्टर पर 2022 बैच के जूनियर डॉक्टर पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप
टांडा मेडिकल कॉलेज में हिंसक घटना
टांडा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर द्वारा जूनियर डॉक्टर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। 2019 बैच के इंटर्न डॉक्टर पर आरोप है कि उन्होंने 2022 बैच के एमबीबीएस छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना को लेकर टीएमसी कार्यालय ने पुलिस विभाग को पत्र के माध्यम से सूचना दी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
होली के दिन बास्केटबॉल कोर्ट में हुआ हमला
पीड़ित डॉक्टर ने शिकायत में बताया कि घटना 14 मार्च को दोपहर 1 बजे टांडा मेडिकल कॉलेज के बास्केटबॉल कोर्ट में हुई। आरोपी ने चार से छह इंच लंबे चाकू या खुखरी से हमला किया। पीड़ित ने कहा कि यह हमला जान से मारने की नीयत से किया गया था।
पीड़ित ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की
15 मार्च को पीड़ित ने फार्माकोलॉजी विभाग के प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष और छात्रावास प्रबंधक को लिखित शिकायत दी। इसमें हमले की जानकारी देने के साथ ही यह भी बताया कि आरोपी ने उसे धमकी दी थी और भविष्य में दोबारा हमला करने की आशंका है।
एंटी रैगिंग कमेटी करेगी मामले की जांच
टांडा मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। जल्द ही एंटी रैगिंग कमेटी इस मामले पर फैसला लेगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





