लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

टायनी टोट्स प्ले वे स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

Ankita | 13 फ़रवरी 2023 at 9:56 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चंबा

जिला चंबा स्थित दरवार हाॅल में टायनी टोट्स प्ले वे स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में विधायक नीरज नैय्यर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने बच्चों और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार समग्र शिक्षा की ओर उन्मुख है। शिक्षा की बुनियाद जितनी मजबूत होगी, भविष्य उतना ही सुनहरा होगा।

उन्होंने कहा कि बुनियादी स्तर पर गुणात्मक व आधुनिक शिक्षा सुविधा घरद्वार पर उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने इस अवसर पर शिक्षा एवं खेल के अलावा अन्य बहुआयामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विधायक नैय्यर ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में इस प्रकार के समारोहों के आयोजन से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और प्रतिस्पर्धा की भावना भी उत्पन्न होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्कूल में पूर्ण अनुशासन से मन लगाकर पढ़ाई करने और साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने का आह्वान किया।

इस दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए मुख्यातिथि ने टायनी टोट्स प्ले वे स्कूल को 51 सौ रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]