टाहलीवाल के इन क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….
विद्युत आपूर्ति बाधित : 7 नवंबर को रहेगी परेशानी, जानें समय और प्रभावित क्षेत्र
HNN/ऊना
विद्युत उपमंडल टाहलीवाल के तहत आने वाले क्षेत्रों में कल यानि 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता दिनेश चौधरी ने दी।
उन्होंने बताया कि उपमंडल टाहलीवाल के अंतर्गत आते वाले क्षेत्र में गुरपलाह, बाथू, बाथड़ी, औद्योगिक क्षेत्र बाथू व बाथड़ी में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।