Loading...

टिप्पर और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, एक घायल

By PARUL Published: 25 Jan 2024, 10:38 AM | Updated: 25 Jan 2024, 10:38 AM 1 min read

HNN/मंडी

जिला मंडी में उपमंडल सुंदर नगर के निहरी क्षेत्र में एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक टिप्पर और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक घायल हुआ है। घायल की पहचान अजय कुमार पुत्र नारायण निवासी खनरला डाकघर चौकी के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरन गलू के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने रामू पुत्र मस्तराम निवासी औली डाकघर चौकी के टिप्पर को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया। डीएसपी भरत भूषण द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।