HNN/शिमला
राजधानी शिमला में टीजीटी पदों की बैचवाइज भर्ती के लिए 6 नवंबर से 15 नवंबर तक साक्षात्कार होंगे। यह जानकारी उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा खेमराज भंडारी द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में टीजीटी आर्ट्स के 420, टीजीटी मेडिकल के 120 और टीजीटी नॉन मेडिकल के 306 पद अनुबंध आधार पर भरे जा रहे हैं। शिमला जिला में भी रोजगार कार्यालय से सूची आ गई है और किस वर्ष तक के अभ्यर्थी बुलाए जा रहे हैं। इसकी जानकारी उपनिदेशक कार्यालय की वेबसाइट पर भी डाल दी गई है।
उन्होंने बताया कि पात्र उम्मीदवार 6 नवंबर से 15 नवंबर के बीच सुबह 11:00 बजे से उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में होने वाले साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। इस भर्ती के लिए बायोडाटा फॉर्म वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उप निदेशक खेमराज भंडारी ने बताया कि अभ्यर्थियों को 12 तरह के प्रमाण पत्र साथ लेकर आने हैं। जिसमें मैट्रिक और जमा दो का प्रमाण पत्र, ग्रेजुएशन का प्रमाण पत्र, बीएड का सर्टिफिकेट, अतिरिक्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र जो संबंधित तहसीलदार या एसडीएम द्वारा जारी किया गया हो और एक साल से ज्यादा पुराना न हो।
इसके अलावा हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र, पासपोर्ट फोटो, जाति प्रमाण पत्र, वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस या बीपीएल प्रमाण पत्र जो संबंधित खंड विकास अधिकारी द्वारा प्रति हस्ताक्षरित हो और 1 साल से ज्यादा पुराना न हो।
उन्होंने बताया कि टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट पास प्रमाण पत्र और रोजगार कार्यालय में पंजीकृत कार्ड का प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा। उपनिदेशक ने कहा कि साक्षात्कार के लिए इस कार्यालय द्वारा वेबसाइट में सूची डाली जाएगी। किसी भी उम्मीदवार को कॉल लेटर नहीं भेजे गए हैं। इसलिए सभी पात्र उम्मीदवार उपरोक्त तिथियों के अनुसार साक्षात्कार में उपस्थित हों।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





