HNN/ कांगड़ा
शिक्षा विभाग द्वारा टेट पास टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल, नॉन मेडिकल तथा जेबीटी की बैचवाइज आधार पर रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा द्वारा दी गई है।
उन्होंने पात्र आवेदकों से इसके लिए अपना नाम रोजगार कार्यालयों में दर्ज करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी पंजीकृत आवेदक बैचवाइज नियुक्ति हेतु अपने नाम के सम्प्रेषण की पुष्टि करने के लिए 8 नवम्बर, 2023 से पूर्व अपने संबंधित रोजगार कार्यालय में संपर्क करें।
उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र आवेदक के नाम का सम्प्रेषण किसी कारणवश नहीं हो पाया है, तो समयबद्ध कार्यवाही के लिए अपने रोजगार कार्यालय में संपर्क करें।

