लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

टीवी उन्मूलन अभियान को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए यह निर्देश…

PRIYANKA THAKUR | 1 दिसंबर 2022 at 12:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिला मुख्यालय ऊना में टीवी उन्मूलन अभियान से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह टीवी रोग से होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर कार्य करें ताकि निर्धारित लक्ष्यों को तय समय सीमा में पूर्ण किया जा सके।

उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से समय से पूर्व सैंपलों को एकत्रित कर जांच करने से टीवी रोग की चुनौती से निपटा जा सकता है। राघव शर्मा ने कहा कि टीवी उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा ताकि निकट भविष्य में जिला को टीवी मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि जिला में टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 216 मरीजों को पोषण किटें वितरित की गई है जोकि जिला के उद्योगों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा उपलब्ध करवाई गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

निदेशक, स्वास्थ्य विभाग हिमाचल प्रदेश डॉक्टर गोपाल बेरी ने जानकारी देते हुए बताया कि निकट भविष्य में प्रदेश के प्रत्येक चिकित्सा खंडों में भी मिनी डिजिटल एक्सरे मशीन उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर टीवी से पीड़ित रोगियों की पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से पूरे प्रदेश में टीवी उन्मूलन अभियान को बल मिलेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]