टेंपो ट्रैवलर और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत, 13 पर्यटक घायल
HNN/मंडी
जिला मंडी के अंतर्गत ब्राधिवीर में एक हादसा पेश आया है। यहां टेंपो ट्रैवलर तथा ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे के दौरान टेंपो ट्रैवलर में चालक सहित 16 लोग सवार थे, जिनमें से 13 लोग घायल हुए हैं। जिनका मंडी के जोनल अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों काे लेकर जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वलर तथा ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए, जिनका इलाज मंडी के जोनल अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी के अुनसार टेंपो ट्रैवलर (एचपी 45डी-2932) में पानीपत, गुजरात, आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु के पर्यटक सवार होकर मनाली घूमने जा रहे थे।
इसी दौरान जब वह मंडी के ब्राधिवीर में पहुंचे तो टेंपो ट्रैवलर की सामने से आ रहे ट्रक (एचपी 69-5759) से टक्कर हो गई। हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए मंडी जोनल अस्पताल ले जाया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की।