Loading...

टेंपो ट्रैवलर और बाइक के बीच हुई टक्कर, 24 वर्षीय युवक जख्मी, पीजीआई रेफर

By Ankita Published: 11 Feb 2024, 11:49 AM | Updated: 11 Feb 2024, 11:53 AM 1 min read

HNN/ ऊना

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से प्रदेश में कई सड़क हादसे देखने को मिल रहे है। मामला जिला ऊना के अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर कलरूही पुल के समीप का है, यहां टेंपो ट्रैवलर और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में बाइक सवार युवक बुरी तरह जख्मी हुआ है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। घायल युवक की पहचान 24 वर्षीय राहुल पुत्र रमेश चंद निवासी ब्रिंगल तहसील अंब के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, टेंपो ट्रैवलर अंब की तरफ से मुबारिकपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। फ़िलहाल घायल का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार जारी है। डीएसपी अंब डॉ. वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।