Loading...

टोल कर्मचारी पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

PARUL • 28 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में गरामौड़ा स्थित टोल बैरियर पर एक ट्रक चालक ने टोल कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। यह घटना तब घटी जब ट्रक चालक ने बिना टोल चुकाए बैरियर से गुजरने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक, टोल कर्मचारी ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ने ट्रक को तेजी से आगे बढ़ा दिया, जिससे एक टोल कर्मचारी घायल हो गया। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे ट्रक चालक ने कर्मचारी पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की।घटना के बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया और चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है और ट्रक चालक की पहचान के लिए प्रयासरत है। टोल प्लाजा के कर्मियों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त है और सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की मांग की है। पुलिस और टोल प्लाजा प्रशासन ने मिलकर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया है।