ट्रक कंटेनर के कैबिन में अचानक लगी आग, लाखों का नुकसान
पटाखे की चिंगारी से पंचायत घर के बरामदे में लगी आग, स्थानीय लोगों ने पाया काबू
HNN/ सोलन
जिला सोलन में परवाणू के सेक्टर-2 गैब्रियल रोड पर खड़े ट्रक कंटेनर के कैबिन में अचानक ही लग गई। आग लगने से 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अग्निकांड के उक्त मामले में गनीमत यह रही कि किसी को कोई जानी नुकसान नहीं पहुंचा है।
आग लगने से ट्रक का कैबिन पूरी तरह से जलने पर आसपास के लोगो ने तुरंत परवाणू फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
लेकिन तब तक आग लगने से ट्रक का कैबिन पूरा जल गया। बता दें ट्रक कंटेनर में आग लगने का कारण ट्रक की तारों में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। कैबिन जलने से 3 लाख रुपये के नुकसान के आकलन की पुष्टि परवाणू फायर सब ऑफिसर टेकचंद ठाकुर ने की है।