ट्रक की चपेट में आई स्कूटी, बाल-बाल बचा चालक
HNN/मंडी
जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर में एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक स्कूटी ट्रक के नीचे जा घुसी। हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनएच 21 पर सलाह पेट्रोल पंप के पास एक स्कूटी ट्रक के नीचे जा घुसी और स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया।
गनीमत रही कि स्कूटी ट्रक के बंपर में फंस गई और चालक आगे सडक़ पर गिरा। जिससे कि वह ट्रक के अगले टायर के नीचे आने से बच गया। हालांकि हादसे स्कूटी चालक को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल व्यक्ति को छुट्टी दे दी गई है। वहीं स्कूटी चालक व ट्रक चालक के बीच आपसी समझौता होने बाद पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।