ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की हुई मौत
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा के कंडवाल में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतकों की पहचान रविंद्र कुमार (51) पुत्र जगदीश राज निवासी शाहपुर कंडी (पठानकोट) तथा भारती डोगरा (30) पत्नी सुखवीर सिंह निवासी धारीवाल (गुरदासपुर) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक (PB-03-AF 9927) कंडवाल से पठानकोट की ओर जा रहा था। वहीं रविंद्र कुमार और भारती डोगरा भी बाइक पर सवार होकर पठानकोट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वह अचानक ही ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को उपचार के लिए नूरपुर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचे से पहले ही दोनों घायलों की मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। एसपी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।