लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ट्रक की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की हुई मौत

PARUL | 2 नवंबर 2023 at 10:38 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

जिला ऊना में नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर जवाहर मार्केट में एक सड़क हादसा सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 32 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय चंद्रशेखर पुत्र सतपाल निवासी गांव कथेड़ा नंगल के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर स्कूटी पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते समय स्कूटी सवार चंद्रशेखर को चपेट में ले लिया। हादसे में चंद्रशेखर की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई कुलविंद्र सिंह द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]