Loading...

ट्रक सवार दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, एक फरार

PARUL • 8 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में पुलिस ने ट्रक में सवार दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान दिनेश कुमार निवासी बिलासपुर व कृष्ण कुमार निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है। फरार हुए युवक की पहचान प्रिंस कुमार निवासी बिलासपुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना हरोली के तहत पंडोगा में बीती रात पुलिस ने ट्रक में सवार दो युवकों को 40.97 ग्राम चिट्टे के साथ काबू किया, जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों के पास चिट्टे की खेप कहां से आई थी और वह इसे कहां लेकर जा रहे थे। इसको लेकर आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि की है।