Loading...

ट्रेनी व सुपर वाइजर के 220 पदों के लिए इस दिन यहां होगा साक्षात्कार…..

By Ankita Published: 22 Feb 2024, 2:32 PM | Updated: 22 Feb 2024, 2:32 PM 1 min read

HNN/ मंडी

मैसर्ज पायनियर एंब्रायडरीज गांव खैरी, त्रिलोकपुर रोड, काला अंब, तहसील नाहन, जिला सिरमौर, हि. प्र. द्वारा ट्रेनी व ट्रेनी सुपर वाइजर के क्रमश: 210 व 10 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार आगामी 27 फरवरी को उप रोजग़ार कार्यालय जोगिंदर नगर में प्रात: 10:30 बजे से लिया जाएगा।

इस बारे जानकारी देते हुए प्रभारी उपरोजग़ार कार्यालय जोगिंदर नगर सुमित ने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर नियोक्ता के समक्ष साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि ट्रेनी के इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं तथा ट्रेनी सुपर वाइजर के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक और टेक्सटाइल क्षेत्र में डिप्लोमा व 2 से 3 वर्ष का अनुभव रखा गया है। चयनित होने के उपरांत ट्रेनी व ट्रेनी सुपर वाइजर आवेदक को क्रमश: 11 हज़ार 250 रूपये व 15 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, हिमाचल स्थाई निवासी प्रमाण पत्र व किसी भी रोजग़ार कार्यालय में नाम दर्ज प्रमाण पत्र सहित उप रोजग़ार कार्यालय जोगिंदर नगर में 27 फरवरी को प्रात: 10:30 बजे नियोक्ता के समक्ष साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक व यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।