Loading...

ट्रेन की चपेट में आया 31 वर्षीय व्यक्ति, दर्दनाक मौत

Ankita • 11 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में अंब उपमंडल के तहत रेलवे स्टेशन चुरूडू में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक व्यक्ति जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी जान चली गई है।

मृतक की पहचान 31 वर्षीय पंकज कुमार, पुत्र राम पुकार निवासी डाकघर अप्पर परागपुर तहसील देहरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

जानकारी के मुताबिक, पंकज हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर चुरूडू पहुंचा। ट्रेन से उतरने के बाद वह नई दिल्ली से आ रही जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना में पंकज के सिर व पैर पर गहरी चोट लगी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। रेलवे चौकी प्रभारी ऊना पुरूषोत्तम सिंह ने मामले की पुष्टि की है।