ट्रैक्टर चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में देहरा के तहत आने वाली ढलियारा में ट्रैक्टर चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान कुलवंत सिंह निवासी धामीरपुर तहसील आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 दिसंबर की रात को बगली के पास एक होटल के बाहर खड़ा किया गया ट्रैक्टर चोरी हो गया था। जिसके बाद ट्रैक्टर के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
जिसके बाद पुलिस की टीम ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी को होशियार से गिरफ्तार किया। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।