Loading...

ट्रैक्टर दुर्घटना में तीन युवकों की मौत

PARUL • 11 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/काँगड़ा

कांगड़ा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर हरसर सोसायटीज से चादर मार्ग पर बजरी लेकर जा रहा था, जब अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में ट्रैक्टर की चपेट में आने से चालक समेत अन्य दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तीनों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनो युवक दम तोड़ चुके थे। मृतकों की पहचान चालक रोमित सिंह, संगम कुमार और सूरज कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंच तीनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।